धनबाद के झरिया निवासी 45 वर्षीय सुरेश महतो की बुधवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह घटना बरवाअड्डा के किसान चौक के पास उस समय हुई, जब सुरेश महतो सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल ह
बताया गया है कि सुरेश महतो कृषि बाजार समिति से फल खरीदने गए थे। वह प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी फल लाने के लिए घर से निकले थे।
सुरेश अपने परिवार के साथ ससुराल में रहते थे और ठेला लगाकर विभिन्न इलाकों में फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
रोते-बिलखते परिजन।
अस्पताल में परिजनों के पहुंचने पर वे गहरे सदमे में थे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। बरवाअड्डा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरेश महतो को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों के पहुंचने पर वे गहरे सदमे में थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान चौक के पास तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.