कोर्स की विशेषताएं
चार वर्षीय बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में छात्रों को एक साथ विज्ञान विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमैटिक्स) की गहन पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षाशास्त्र टीचिंग मेथडोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थियों को दो डिग्री बीएससी और बीएड एक साथ प्राप्त होगी. इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी.
नामांकन प्रक्रिया
इस कोर्स में नामांकन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. विस्तृत प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आवेदन तिथियों की जानकारी समय आने पर आईआईटी आईएसएम धनबाद और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
संभावित शुल्क
आईआईटी आईएसएम धनबाद ने अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत शुल्क संरचना घोषित नहीं की है. अन्य आईआईटी और केंद्रीय संस्थानों में संचालित समान कोर्स के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो ट्यूशन फीस. लगभग 40,000 से 60,000 रुपये प्रति सेमेस्टर होस्टल व मेस शुल्क: 25,000 से 35,000 रुपये प्रति सेमेस्टर अन्य शुल्क लाइब्रेरी लैब आईटी आदि 10,000 से 15,000 रुपये प्रति वर्ष है.आरक्षित वर्ग SC/ST/PwD के विद्यार्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शुल्क में छूट और छात्रवृत्ति का लाभ मिलने की संभावना है. साथ ही मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था भी अपेक्षित है
विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं
आईआईटी आईएसएम धनबाद ने इस कोर्स के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं
जिनमें शामिल हैं.
स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक लैब
समृद्ध डिजिटल और फिजिकल लाइब्रेरी
अनुभवी फैकल्टी और शिक्षा विशेषज्ञ
टीचिंग प्रैक्टिस के लिए स्कूलों में इंटर्नशिप
सुरक्षित छात्रावास खेल परिसर और स्वास्थ्य सुविधाएं
आवश्यक दस्तावेज
नामांकन के समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.
10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
12वीं विज्ञान (PCM) उत्तीर्ण होने का प्रमाण
जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं का प्रमाण
जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
आय प्रमाण पत्र छात्रवृत्ति हेतु, यदि आवश्यक
एनटीए प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड
आयु सीमा
चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी–बीएड कोर्स के लिए सामान्यतः न्यूनतम आयु 17 वर्ष मानी जाती है. अधिकतम आयु सीमा को लेकर अंतिम निर्णय प्रवेश अधिसूचना में स्पष्ट किया जाएगा. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिल सकती है.
आईएसएम धनबाद में होगा बीएड का कोर्स
आईआईटी आईएसएम धनबाद में चार वर्षीय बीएससी–बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स की शुरुआत झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के मेधावी विज्ञान छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है. यह पहल शिक्षा मंत्रालय के उस लक्ष्य को भी साकार करती है. जिसके तहत देश के सभी आईआईटी में शिक्षक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है. योग्य और इच्छुक छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठाकर शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत और सम्मानजनक करियर बना सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.