साइबर कैफे संचालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से यहां फॉर्म भरने का कार्य कर रहे हैं. झरिया, सुंदरी, जुड़ा पोखर, भंवरा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से छात्र यहां आते हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) और एसएससी जीडी के फॉर्म सबसे अधिक भरे जा रहे हैं.
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025: अंतिम तिथि बढ़ी, सीटें भी बढ़ी
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित इंटर लेवल भर्ती 2025 को लेकर भी छात्रों में बड़ा उत्साह है. आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है. इसके साथ ही रिक्तियों की संख्या भी बढ़ाकर 23,175 कर दी गई है. रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए थे और परीक्षा जनवरी–फरवरी 2026 के बीच संभावित मानी जा रही है. इस भर्ती में इंटर पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं और इसी वजह से गूगल साइबर में सबसे ज्यादा इसी फॉर्म की मांग देखी जा रही है.
साइबर कैफे पहुंचे फैजान आलम ने बताया कि वे बीआईटी वेल्लोर इंजीनियरिंग कॉलेज में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का कोर्स करने के लिए फॉर्म भर रहे हैं. कॉलेज की परीक्षा वहीं ली जाएगी और मेरिट के आधार पर विभाग आवंटित होगा. फैजान ने अपनी 1 से 10 तक की शिक्षा टाटा डीएवी स्कूल से पूरी की है, जहां उन्हें 78% अंक प्राप्त हुए थे. कंप्यूटर साइंस में रुचि होने के चलते उन्होंने बीआईटी को चुना है. उनका कहना है कि कॉलेज का वातावरण पढ़ाई के लिए बेहतरीन है और यहां से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कोर्स कर आईटी की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं.
15 वर्षों से सेवा दे रहा गूगल साइबर
साइबर कैफे संचालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से यहां फॉर्म भरने का कार्य कर रहे हैं. झरिया, सुंदरी, जुड़ा पोखर, भंवरा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से छात्र यहां आते हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) और एसएससी जीडी के फॉर्म सबसे अधिक भरे जा रहे हैं.
एसएससी जीडी के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन होगा. एसएससी जीडी की आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हुई है. अंतिम तिथि 31 दिसंबर है. इसके लिए 10वीं का प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड और लाइव फोटो जरूरी है. इसके साथ ही बीपीएससी एडीओ का फॉर्म भी जारी है. इसकी लास्ट डेट 12 दिसंबर तक है. इसमें ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं.
फॉर्म भरने पहुंची छात्रा रोशनी कुमारी ने बताया कि उनकी 1 से 10 तक की शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल, शालीमार से हुई है. वर्तमान में वे जामाडोबा डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं. वह सिर्फ एक सरकारी नौकरी चाहती हैं. नौकरी की तलाश में जुटे धनबाद के युवक-युवतियों के बीच यह साइबर सेंटर उनकी मेहनत और उम्मीदों का केंद्र बना हुआ है. यहां से हर दिन नए सपनों की उड़ान शुरू हो रही है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.