धनबाद के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा गया। फिर उसे चलती कार से सड़क पर फेंक दिया। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट आई है। यह घटना केंदुआ मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के सामने हुई। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें बियर पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद
एक कार फल दुकानदार के ठेले के सामने आकर रुकी। कार में सवार एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। जब दुकानदार ने इस पर आपत्ति जताई, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने दुकानदार को गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। कार सवार दूसरे युवक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी आरोपी ने कार का दरवाजा खोला और दुकानदार को जबरन अंदर खींच लिया। फिर उसके दूसरे साथी ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। दुकानदार लगभग 100 मीटर तक कार से घसीटता रहा। इसके बाद आरोपी ने चलती कार से उसे सड़क फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
स्थानीय लोगों की सहायता से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.