Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है. विश्वविद्यालय के पांच एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित नेशनल एडवेंचर कैंप 2025 के लिए किया गया है.
महताब आलम लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं. एनएसएस के तहत उन्होंने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जागरूकता और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने जैसे कई कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया है. उन्हीं की इस लगन, मेहनत और सेवा भाव का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय कैंप के लिए चुना गया है. महताब बताते हैं कि एक बेहतर समाज की नींव शिक्षा और समान अवसरों से रखी जाती है. वे हमेशा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देते रहे हैं और लड़कियों की शिक्षा को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करते हैं. उनका मानना है कि जब बेटी सुरक्षित और शिक्षित होगी, तभी समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेगा.
अब तक हो चुके है 500 से अधिक वृक्षारोपण
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वे अब तक 500 से अधिक वृक्षारोपण कर चुके हैं. महताब की प्रारंभिक शिक्षा पुटकी DAV स्कूल में हुई. इंटर उन्होंने SSNMS सिजुआ कॉलेज से ग्रेजुएशन PK राय कॉलेज से और B.Ed रवि महतो कॉलेज से पूरा किया.वर्तमान में वे BBMKU से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं.वहीं लॉ कॉलेज धनबाद की छात्रा स्नेहा कुमारी भी चयनित छात्रों में शामिल हैं. समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय स्नेहा वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और कपड़ों के वितरण जैसे कार्य करती रही हैं. वह बताती हैं कि उनकी शिक्षा की शुरुआत नाली भोली (पुटकी क्षेत्र) से हुई, बाद में उन्होंने गुरु नानक कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की. वे इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों के मार्गदर्शन को देती हैं. उन्होंने कहा कि समाज सेवा ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है.
BBMKU का मान बढ़ा
एनएसएस स्वयंसेवकों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित सीमित सीटों में उनका चयन होना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. इस राष्ट्रीय कैंप से लौटकर वे और अधिक कौशल अनुभव और ऊर्जा के साथ सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करेंगे. इन छात्रों की उपलब्धि से न सिर्फ BBMKU का मान बढ़ा है झारखंड के युवाओं के उत्साह को भी दिशा मिली है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.