धमतरी जिले में कलेक्ट्रेट के ठीक पीछे लाइवलीहुड कॉलेज के आसपास अवैध प्लॉटिंग का मामला आ रहा है। मामला एसडीएम के संज्ञान में आया है। एसडीएम ने जांच करने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि भूमाफियाओं द्वारा यहां बड़े पैमाने पर जमीन की प्लॉट कटिंग कर उसे बेचने की तैयारी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कलेक्ट्रेट से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर हो रहा है। प्लाटिंग अवैध पाए जाने पर होगी सख्त करवाई स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में बांट दिया गया है, और खरीदारों को आकर्षित करने के लिए वहां मुरुम डालकर सड़क भी बना दी गई है, ताकि यह जगह एक व्यवस्थित कॉलोनी जैसी दिखे। नियमों के अनुसार, किसी भी जमीन को कॉलोनी के रूप में विकसित करने या प्लॉट काटकर बेचने के लिए प्रशासन और नगर नियोजन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। फिलहाल इस मामले में एसडीएम पीयूष तिवारी ने संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि जांच में अवैध प्लॉटिंग की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.