बलौदा बाजार के पलारी ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर महानदी तट पर स्थित धमनी गांव में एक नए ईको पर्यटन केंद्र का शुभारंभ किया गया। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने फीता काटकर और नौका विहार का उद्घाटन कर इस केंद्र की शुरुआत की। यह केंद्र ग्रामीणों की दस माह की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रखर नायक, सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी राधेलाल चंद्राकर, वन परिसर प्रभारी मनबोधन टंडन, धरम सिंह बरिहा और आबिद खान उपस्थित रहे। इनके साथ ही जनपद सदस्य चंद्रकुमार पैकरा, ग्राम सियान पीलाराम निर्मलकर, सरपंच हरदयाल पैकरा, उपसरपंच मिनेंद्र कुमार यादव सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय कलाकार भी मौजूद थे।
धमनी के ग्रामीणों ने वन सुरक्षा और संवर्धन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम का संचालन वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने किया और बताया कि आय के साधनों के अभाव के बावजूद, धमनी के ग्रामीणों ने वन सुरक्षा और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी जनभागीदारी को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में गांव के युवाओं को बस्तर के धुरमारास का भ्रमण कराया गया। जानिए प्रकृति से प्रेरणा ले कर लौटे युवाओं ने क्या बदला धुरमारास से प्रेरणा लेकर लौटे युवाओं ने स्थानीय संसाधनों और प्राकृतिक सौंदर्य को पहचाना। उन्होंने सामूहिक श्रमदान किया और स्वेच्छा से धनराशि एकत्रित कर नौका विहार शुरू किया। इसके साथ ही, उन्होंने पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने का बीड़ा उठाया। यह परियोजना दुलार पैकरा, हिरेंद्र यादव, विनोद निषाद और अजय पैकरा सहित कई युवाओं के अथक परिश्रम का प्रतीक है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.