निगम चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। जो तस्वीर नजर आ रही है, उसके अनुसार दौड़ में दो महिला और दो पुरुष पार्षद आगे चल रहे हैं। दावेदारों ने अपने पक्ष में समीकरण बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। नए-पुराने पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है। होली मिलन समारोह के बहाने भी खिचड़ी पकाने का खेल शुरू हो गया है। मंगलवार को मेयर संजीव सिंह ने सिंह मेंशन में होली मिलन समारोह आयोजित किया था। समारोह में संजीव सिंह के समर्थकों के अलावा दर्जनों की संख्या में नवनिर्वाचित पार्षद भी पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो होली मिलन के बहाने डिप्टी मेयर पर भी चर्चा हुई। संभावित दावेदारों ने मेयर संजीव सिंह के समक्ष अपनी इच्छा भी जताई। सहयोग व समर्थन पर भी बात हुई। नगर निगम को मिल सकती है पहली महिला डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर का पद किसी महिला पार्षद के खाते में भी जा सकता है। वार्ड 22 से निर्वाचित सुमन सिंह और वार्ड 33 की मेनका सिंह का नाम चर्चा में है। दोनों के परिजन पार्षदों के संपर्क में हैं। वार्ड 7 से निर्वाचित अरुण कुमार चौहान भी संपर्क कर रहे हैं। दो और पार्षद मेयर संजीव के सिग्नल के इंतजार में हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.