Deoghar New Year Celebration: अगर आप नये साल का जश्न खास अंदाज़ में मनाना चाहते हैं, तो पहुंचिए देवघर के इस होटल में. यहां बेली डांस के साथ भोजपुरी गायक दीपक ठाकुर की धमाकेदार परफॉर्मेंस आपका इंतजार कर रही है. न्यू ईयर नाइट पर म्यूजिक, मस्ती और जश्न के साथ देवघर में मिलेगा यादगार सेलिब्रेशन का मौका.
नए साल के जश्न को भव्य बनाने के लिए देवघर के होटल संचालकों ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. कहीं बेली डांस तो कहीं सूफी संगीत के साथ लोग हेप्पी न्यू इयर बोलेंगे. यहां खाने-पीने के भी खास इंतजाम किए गए हैं.

आज हम आपको देवघर के कुछ होटलों के बारे मे बताने जा रहे हैं जहां आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ नये साल का जश्न मना सकते हैं. तो चलिए शहर में कहां-कहां खास तैयारियां हैं और इसके लिए आपको कितना खर्च करना पड़ सकता है, जानते हैं.

सबसे पहला नंबर है देवघर के सबसे बेहतरीन रिजॉर्ट होटल शिवांता का. यह रिजॉर्ट देवघर के मानिकपुर पेट्रोल पंप के पास है. यहां नये साल के जश्न को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ नये साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो यह जगह बढ़िया ऑप्शन है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस रिसॉर्ट मे नये साल की रात को चार चांद लगाने भोजपुरी के मशहूर गायक और बिग बॉस फेम बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर आने वाले हैं. वे अपने गायकी से सबका मनोरंजन करने वाले हैं. इसके साथ ही डीजे नाईट, लाइव कपल डांस परफॉरमेंस, बोनफायर और तरह-तरह के खान-पान का इंतजाम रहने वाला है. एंट्री फीस की बात करे तो सिंगल के लिए 2300 रुपये और कपल के लिए एंट्री फीस 4400 रुपये है.

देवघर के सबसे बेहतरीन होटलों में से एक है होटल सरोवर पोर्टिको. देवघर के लग्जरी होटलों में इसकी गिनती होती है. यह होटल देवघर के कास्टर टाउन के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ठीक सामने है. इस होटल में नये साल के जश्न को लेकर तैयारी जोरो-शोरों से है.

देवघर के होटल सरोवर पोर्टिको मे नये साल के जश्न को लेकर कई तरह की फैसिलिटीज दी जाएंगी. इस होटल मे लाइव डीजे, बेली डांस, फन एंड फैशन शो जैसे प्रोग्राम होंगे. इसके साथ ही अनलिमिटेड खाने की भी सुविधा रहने वाली है. एंट्री फीस की बात करें तो कपल एंट्री फीस 6500 है और सिंगल एंट्री फीस 3500 रुपये है.

देवघर के सबसे बेहतरीन होटलों में एक होटल मग्नेम है. यह होटल देवघर के कास्टर टाउन के एसबी राय रोड पर है. इस होटल में कई तरह की व्यवस्था है यहां आप आसानी से कम दरों पर रूम ले सकते हैं. इस होटल में हर साल नये साल का जश्न मनाया जाता है.

होटल मैगनम में मशहूर सूफी सिंगर को बुलाया गया है, जो सूफी संगीत से नए साल के जश्न में समां बांधेंगे. लोग यहां स्पेशल लखनवी कवाब का आनंद ले सकेंगे. यहां टिकट की बात करें तो सिंगल एंट्री के लिए 1499 रुपये औक कपल एंट्री 2199 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. यह होटल शहर के एसबीराय रोड कास्टर टाउन में है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.