जसीडीह झाझा रेलखंड पर मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जसीडीह स्टेशन पर दूल्हा समेत सैकड़ों यात्री घंटों फंसे रहे. हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, वहीं रेल प्रशासन पटरी बहाली में जुटा है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है.
रेल यातायात बाधित होने का सीधा असर जसीडीह रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. कई यात्री घंटों से प्लेटफॉर्म पर फंसे हुए हैं और उन्हें किसी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है. लगातार हो रही घोषणाओं और ट्रेनों के रद्द होने की खबरों से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है.
दुर्घटना के कारण कई ट्रेनें रद्द
दुर्घटना के कारण हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, बक्सर–टाटा एक्सप्रेस, धनबाद–पटना एक्सप्रेस, हैदराबाद एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा जसीडीह–झाझा मेमू पैसेंजर समेत कई लोकल ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया है. कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया.
क्या कहते हैं यात्री
यात्रियों की परेशानी की कई तस्वीरें स्टेशन पर देखने को मिली. जमुई जिले के निवासी मोहम्मद सलीम देवघर में रात्रि विवाह समारोह के बाद बारात के साथ करीब छह घंटे से जसीडीह स्टेशन पर फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेन रद्द होने के बाद अब उन्हें मजबूरी में बस रिजर्व कर अपने घर लौटना पड़ेगा. वहीं, अमरपुर निवासी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें अकाल तख्त, पंजाब जाना था और वे समय से दो घंटे पहले स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन अचानक सभी ट्रेनों के रद्द होने की सूचना मिल गई. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं और कैसे आगे की यात्रा करें.
क्या कहता है रेल प्रशासन
रेल प्रशासन ने मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी टीम को तैनात कर दिया है. पटरी की मरम्मत और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है. रेलवे के अनुसार, यातायात सामान्य होने में अभी समय लग सकता है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल रेलवे की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.