Winter health care tips: ठंड के मौसम में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गर्म और प्रोटीन से भरपूर सूप बेहद फायदेमंद होते हैं. घर पर आसानी से बनने वाले ये पांच हेल्दी सूप आपको सर्दियों में अंदर से मजबूत और बीमारियों से दूर रखते हैं.
सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की ज़रूरत होती है.ऐसे में प्रोटीन से भरपूर गर्म सूप न सिर्फ ठंड से बचाते हैं. बल्कि मसल्स को मज़बूती देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में भी मदद करते हैं.सूप हल्के, आसानी से पचने वाले और स्वाद से भरपूर होते हैं, इसलिए हर उम्र के लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं.

गर्म सूप का एक बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में पोषक तत्वों को जल्दी अवशोषित होने में मदद करता है. ठंड के मौसम में जब भूख कम लगती है या पाचन कमजोर हो जाता है, तब सूप एक संतुलित आहार का काम करता है. खासतौर पर प्रोटीन युक्त सूप शाकाहारी लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.

सर्दियों में अलग-अलग तरह के प्रोटीन युक्त सूप को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ये सूप न केवल शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि संपूर्ण पोषण देकर सर्द मौसम में सेहतमंद बने रहने में मदद करते हैं.पांच तरह का सूप ठंड के दिनों मे अवश्य सेवन करना चाहिए
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूंग दाल का सूप सर्दियों के लिए एक आदर्श विकल्प माना जाता है. यह पाचन को मजबूत करता है और शरीर को हाई क्वॉलिटी प्लांट बेस्ड प्रोटीन प्रदान करता है. ज्यादा तला-भुना या अत्यधिक गर्म भोजन खाने से शरीर में जो असंतुलन पैदा होता है. मूंग दाल का सूप उसे शांत कर संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

पनीर वेजिटेबल सूप प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन संयोजन है.पनीर सूप में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाता है, जबकि गाजर, बीन्स, मटर जैसी मौसमी सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट देती हैं. यह सूप सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में सहायक होता है.

दाल और पालक का सूप पोषण का पावरहाउस माना जाता है. दालें जहां प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती हैं, वहीं पालक इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह सूप थकान दूर करता है और पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है.

मशरूम का सूप शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का शानदार स्रोत है. मशरूम में मौजूद बीटा-ग्लूकन इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. ठंडी रातों में यह सूप शरीर को गर्माहट देने के साथ स्वाद का भी पूरा ध्यान रखता है.

टमाटर का सूप स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.इसमें मौजूद लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है. हल्का होने के कारण यह सूप डिनर के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.