बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी. श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत ₹300 से बढ़ाकर ₹600 कर दी गई है. मंदिर का पट 23 जनवरी को सुबह 03:05 बजे खुलेगा ताकि भक्त सुगमता से जलार्पण कर सकें.
बसंत पंचमी पर कुछ अस्थायी बदलाव:
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बसंत पंचमी के अवसर पर पूर्व की भांति ही वीआईपी,वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन की सुविधा पर पूर्णतः रोक रहेगी. यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देते हुए सभी को समान अवसर मिल सके और दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो. प्रशासन का मानना है कि विशेष दर्शन की अनुमति दिए जाने से भीड़ प्रबंधन में कठिनाई उत्पन्न होती है, ऐसे में इस पर रोक लगाना आवश्यक है.
शीघ्रदर्शनम कूपन के दाम में बढ़ोतरी:
आम दिनों में शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत 300 रुपए होती है. लेकिन बसंत पंचमी मे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस कूपन के दाम में बढ़ोतरी करते हुए 600 रुपये कर दिया जाएगा. इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु, कम समय मे निर्धारित शुल्क के साथ शीघ्रदर्शनम की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी.
मंदिर का पट अहले सुबह खोल दिया जाएगा:
बसंत पंचमी के अवसर पर एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंदिर प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट अहले सुबह 03 बजकर 05 मिनट पर खोलने का निर्णय लिया है. दिनांक 23 जनवरी 2026 को प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. माना जा रहा है कि इस दिन तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगने लगेंगी. इसको लेकर जिला प्रशाशन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. बसंत पंचमी जैसे शुभ पर्व पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें, इसी उद्देश्य से यह पूरी व्यवस्था की गई है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.