चंडीगढ़ में बुधवार की सुबह कोहरे में लिपटी आई। इससे स्कूल और आफिस जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस की गई जबकि दिन में तेज धूप के कारण लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम साफ रहने से दोपहर के समय ठंड का असर कुछ कम हो गया और खुले इलाकों में रौनक बनी रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.