{“_id”:”697bac58f96b6810e20d1054″,”slug”:”demonstration-against-ugc-in-the-district-on-1-february-palwal-news-c-24-1-pal1006-121308-2026-01-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Palwal News: जिले में यूजीसी के विरोध में 1 फरवरी को प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पलवल। यूजीसी में किए गए हालिया बदलावों के विरोध में स्वर्ण जातियों के विभिन्न संगठनों ने 1 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शहर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतिनिधियों ने बताया कि सामान्य वर्ग के लोग शांतिपूर्ण मार्च निकालकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी का नया कानून सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव को बढ़ावा देता है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे समानता के अधिकार के खिलाफ बताया और इसे काला कानून करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रावधान से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्वर्ण छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से कानून वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रेस वार्ता में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संवाद