हिसार। ओबीसी बिग्रेड ने राज्यसभा के लिए पिछड़ा वर्ग से जुड़े व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई है। सेक्टर-15 स्थित एक निजी पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में संगठन के सदस्य कर्ण सिंह रानोलिया ने कहा कि ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को पत्र लिखकर यह मांग की गई है।
रानोलिया ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी समाज से यह वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर ओबीसी को 27% आरक्षण मिलेगा। हालांकि एक साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया और उच्च वर्गों के दबाव में आकर इसे लागू नहीं किया।
ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव डॉ. एसके बागोरिया ने चेतावनी दी कि जो दल ओबीसी समाज को प्रतिनिधित्व नहीं देगा उसे ओबीसी समाज की अनदेखी का सामना करना पड़ेगा। हिसार इकाई के प्रधान गुलाब सिंह धीमान ने भी एचपीएससी (हरियाणा लोक सेवा आयोग) की ओर से ओबीसी उम्मीदवारों के साथ भेदभाव की बात उठाई जहां ओबीसी अभ्यर्थियों का आवदेन नोट-फाउंड सूटेबल कहकर रद्द किया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. राजेन्द्र जाखड़, नानक देव रानोलिया, महेन्द्र सिंह आर्यनगर, रामजीलाल जांगड़ा मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.