Delhi School: राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब फॉमों का विश्लेषण शुरू हो गया है। किस श्रेणी में कितने आवेदन प्राप्त हुए, यह देखा जा रहा है। इस विश्लेषण के आधार पर स्कूलों ने बच्चों को शॉर्टलिस्ट करना शुरू किया है। साथ ही अभिभावकों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए बुलाना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ स्कूल इस सप्ताह के अंत तक सत्यापन के लिए शेड्यूल जारी कर देंगे। 27 दिसंबर को समाप्त हुई थी।
आवेदन प्रक्रिया: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए चार दिसंबर को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर को समाप्त हो गई। इसके साथ ही अब स्कूल प्राप्त फॉर्म का विश्लेषण कर रहे हैं।
उसके आधार पर ही अभिभावकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाएंगे। सरदार पटेल स्कूल ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर 706 बच्चों को शॉर्टलिस्ट कर उनकी सूची जारी कर दी है। वहीं स्कूल ने मंगलवार से ही दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया। यह सत्यापन की प्रक्रिया 2 जनवरी तक चलेगा। इस दारान अभिभावकों को अपने व बच्चे के मूल दस्तावेजों व उनकी कॉपी के साथ स्कूल पहुंचना है।
अब धीरे-धीरे अन्य स्कूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अभिभावकों को बुलाना शुरू करेंगे। स्कूलों को आवेदन करने वाले बच्चों की जानकारी 9 जनवरी तक अपलोड करनी है। उससे पहले स्कूल सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करेंगे। उसके बाद आवेदन करने वाले बच्चों की सूची मानकों में मिले अंकों के साथ 16 जनवरी को जारी करनी है। इसके बाद ही स्कूलों की ओर से दाखिले की पहली सूची प्रतीक्षा सूची के साथ 23 जनवरी तक जारी कर दी जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.