Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए चार दिसंबर को आवेदन की रेस शुरू होनी है। स्कूलों ने इसके लिए दाखिला मानकों को जारी करना शुरू किया है। अधिकतर बड़े स्कूल अपनी-अपनी वेबसाइट पर 100 अंकों के फॉर्मूले के साथ अपने मानक अपलोड कर रहे हैं। स्कूलों ने अपने मानकों में दूरी(नेबरहुड-डिस्टेंस), भाई-बहन(सिबलिंग), एल्युमिनी (अभिभावकों का पूर्व छात्र होना) को शामिल किया है। स्कूलों की ओर से सर्वाधिक 20-70 अंक दूरी को ही दिए हैं।
इस मानक के साथ ही भाई-बहन, अभिभावकों का पूर्व छात्र होना दाखिले में गेम चेंजर बनेगा। चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल के दाखिले मानकों में दूरी को सर्वाधिक 30 अंक दिए हैं, यह दूरी गूगल मैप से देखी जाएगी। घर से स्कूल की दस किलोमीटर के अंदर की दूरी के लिए 30 अंक, 10-12 किलोमीटर की दूरी पर 20 अंक व 12-14 किलोमीटर की दूरी पर 10 अंक बच्चे को मिलेंगे। जबकि भाई-बहन व पूर्व छात्र के लिए 25-25 अंक तक किए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.