सिरसा पुलिस को डबवाली रोड पर ‘एस एफ फूड प्रो टेक लिमिटेड कंपनी’ के संचालक के साथ हुई 33 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद विहार (दिल्ली) निवासी हरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। 2024 हुआ था केस दर्ज SP दीपक सहारन ने बताया कि डबवाली रोड पर कंपनी के संचालक संजीव गुप्ता निवासी सी ब्लॉक की शिकायत पर 1 जून, 2024 को थाना सिविल लाइन, सिरसा में केस दर्ज किया गया था। मुनीम ने आरोपियों के खातों में भेजे करोड़ों रूपये जांच में सामने आया कि कंपनी में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यरत मुनीम साकेत कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उसने कंपनी के खातों से करोड़ों रुपये अन्य आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए, और फिर इस राशि को क्रिकेट सट्टा बाजार में लगाया जाता था। आरोपी क्रिकेट सट्टा बाजार जुड़ा है इस मामले में मुनीम साकेत कुमार सहित 9 अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यूडिशियल कस्टडी में भेज चुकी है। जांच से यह भी पता चला है कि हाल ही में गिरफ्तार किया गया आरोपी हरजिंद्र सिंह क्रिकेट सट्टा बाजार से जुड़ा हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.