दिल्ली विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में ही एलजी के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर हंगामा किया। इस हंगामे के कारण स्पीकर को कार्रवाई करनी पड़ी और विपक्ष के विधायकों को सदन से बाहर निकलवाना पड़ा।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कुलदीप कुमार, सोमदत्त और संजीव झा को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। आम आदमी पार्टी वायु प्रदूषण के मुद्दे पर भारतीय भाजपा सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है, और इसी के चलते सदन में आप के विधायक मास्क लगाकर पहुंचे। यह शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
#WATCH | Delhi LG Vinai Kumar Saxena arrives at the Delhi Legislative Assembly as the four-day winter session of the Assembly begins today. pic.twitter.com/XG7y2UtmjX
— ANI (@ANI) January 5, 2026
लोग सांस नहीं ले पा रहे, दिल्ली सरकार क्या कर रही है?: आतिशी
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘चार महीने से दिल्ली के लोग सांस नहीं ले पा रहे, बच्चों का दम घुट रहा है, बुजुर्गों की जान जा रही है। एम्स जैसे अस्पताल कह रहे हैं कि दिल्ली में लोगों की जीना मुश्किल हो रहा है। लेकिन दिल्ली सरकार क्या कर रही है? एक्यूआई मॉनिटर्स को मैनिपुलेट कर रही है। ग्रैप सही तरीके नहीं लगा रही। आज दिल्ली वालों को सांस लेने के लिए ये मास्क पहनने पड़ रहे हैं। आज दिल्ली की जनता की आवाज बनकर भाजपा का भंडाफोड़ करने के लिए आप के सभी विधायक ये मास्क पहन कर आए हैं।’
यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘विधानसभा के शीतकालीन सत्र का अभिनंदन करते हुए, मैं कहना चाहूंगी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। विधानसभा का यह सत्र पॉलिसी और डिलीवरी के लिए बुलाया गया है, जहां महत्वपूर्ण चर्चाएं होती हैं। खासकर प्रदूषण जैसे मुद्दों पर, जिन पर सरकार ने सभी को चर्चा के लिए बुलाया है, सभी विधायकों को बहस में हिस्सा लेना चाहिए और दिल्ली को बेहतर समाधान देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है, और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसके हर पल का इस्तेमाल दिल्ली की भलाई के लिए करें।’
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.