- Hindi News
- National
- Delhi Assembly 4 AAP MLAs Suspended For 3 Days After Protest During LG Speech
- कॉपी लिंक
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने हंगामा किया, जिसके बाद AAP के चार विधायकों को तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
सस्पेंड किए गए विधायकों में संजय झा, सोमदत्त, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह शामिल हैं। AAP विधायक उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने AAP के कई विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर भिजवा दिया। बाद में जब सदन दोबारा बैठा तो PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने चार विधायकों को सत्र के बाकी तीन दिनों के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।
विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि आप विधायकों ने सदन और उपराज्यपाल का अपमान किया। वहीं AAP विधायक संजय झा ने इसे प्रदूषण का मुद्दा उठाने की सजा बताया। इसी बीच सदन में कार्यवाही का समय दोपहर 2 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विरोध प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन किया।

आप विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है कि दिल्ली सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक सुस्ती और नकारात्मक सोच को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने अपने 10 महीने के कार्यकाल में जनकल्याण के कई अहम कदम उठाए हैं।
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र को संबोधित करते हुए LG ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने माना कि दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है और साफ हवा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।
LG ने बताया कि सरकार ने जून 2025 में सालभर चलने वाली एयर पॉल्यूशन कंट्रोल योजना शुरू की है। साथ ही यमुना की सफाई के लिए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं और पुराने प्लांट अपग्रेड किए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.