महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधर लाल शाहू का एक बयान अब बीजेपी के लिए नया सियासी सिरदर्द बन गया है. इस बयान ने कांग्रेस को हमला बोलने का पूरा मौका दे दिया है.
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि न्यूज18 इस बेड़ियों की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में मंत्री पति साहू एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि लड़कियों की कमी नहीं है. बिहार में लड़कियां शादी के लिए 20–25 हज़ार में मिल जाती हैं. कांग्रेस ने इसे महिलाओं का खुला अपमान बताते हुए सीधे महिला सशक्तिकरण मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल उठा दिए. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बयान को शर्मनाक करार देते हुए मंत्री रेखा आर्य और उनके पति से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की है.
नौकर की किडनी धोखे से निकालने का था आरोप
बता दें कि गिरधारी लाल साहू का विवादों से पुराना नाता रहा है. साहू का नाम डबल मर्डर केस में भी सामने आया. इसके अलावा उनपर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने धोखे से नौकर की किडनी निकालकर अपनी दूसरी पत्नी बैजयंतीमाला साहू को ट्रांसप्लांट करवा दी. नौकर नरेश चंद्र गंगवार के मुताबिक जून 2015 में नरेश को मदद करने की बात कहकर श्रीलंका ले जाया गया, जहां कोलंबो स्थित लंका हॉस्पिटल में नरेश की किडनी निकालकर बैजयंती माला के शरीर में लगा दी गई थी. नरेश ने यह भी दावा किया था कि वो मंत्री रेखा आर्या के दबंग पति गिरधारी लाल साहू के दबाव के कारण चुप रहा था. लेकिन बाद में उसने मामले की शिकायत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी कर दी है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.