Uttarakhand Board Exam Cheating : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में अब तक 10 मुन्नाभाई पकड़े जा चुके हैं और हैरानी की बात यह है कि इन सभी का कनेक्शन हरिद्वार से निकल रहा है. जिस जिले का नाम पहले ही सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल गिरोहों को लेकर सुर्खियों में रहा, वहीं से बोर्ड एग्जाम में भी फर्जी परीक्षार्थियों का जाल सामने आना कई सवाल खड़े करता है.
हरिद्वार के सावित्री निकेतन से ही सबसे ज्यादा 8 मुन्नाभाई पकड़ में आए. (Photo AI)
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून है, लेकिन लगता है लोगों में इस कानून को लेकर अभी भी कोई खौफ नहीं है. राज्य में इन दिनों बोर्ड एग्जाम चल रहे है और पिछले 10 दिनों से चल रही इन परीक्षाओं में अब तक 10 ऐसे स्टूडेन्ट सामने आये है, जिन्होंने मुन्नाभाई बनकर परीक्षा दीं.
इनमें 4 लड़कियां भी शामिल है और सारे स्टूडेन्ट्स हरिद्वार से हैं. हैरानी की बात ये है कि जब सरकारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था तो वो भी हरिद्वार से ही था. और परीक्षा में गड़बड़ी करवाने में हरिद्वार में ही मास्टरमाइंड, सॉल्वर और दलाल सामने आये थे. अब बोर्ड एग्जाम में नकलचियों के पकड़े जाने पर हरिद्वार प्रशासन पर सवाल उठने लगे है. हालांकि शिक्षा मंत्री का दावा है कि एग्जाम साफ सुथरे हो रहे हैं.
वहीं, हरिद्वार के सावित्री निकेतन से ही सबसे ज्यादा 8 मुन्नाभाई पकड़ में आए थे, जिसको लेकर शिक्षा विभाग अब सेंटर को ही डिबार घोषित करने की तैयारी में है.
ऐसे में अगर देखा जाए तो पेपर लीक केस के बाद सरकार की नकल माफियाओं पर सख्ती रही है, लेकिन लगता है कि हरिद्वार में नकल गिरोह चला रहे लोगों में इसका कोई खौफ नहीं है.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.