Dehradun trade fair : देहरादून में मेले लगते रहते हैं लेकिन इस ट्रेड फेयर में भारत के ही नहीं, आर्टिजंस और व्यापारी अलग-अलग देश से भी अपने खास आइटम्स लेकर पहुंचे हैं. मेले की भव्यता में विदेशी हैंडिक्रॉफ्ट चार चांद लगा रहे हैं. 25 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में फूड कोर्ट भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस बार ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान के पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स को लेने के लिए लोग उमड़ रहे हैं.
नेचुरल डिटॉक्स
रहमान बताते हैं कि गुरबंदी बादाम का छोटा दाना होता है, लेकिन इसके बड़े फायदे हैं. अफगानिस्तान के मेवों में सबसे खास है गुरबंदी बादाम. इसे ‘छोटा बादाम’ भी कहा जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण इसे दूसरे बादामों से अलग बनाते हैं. इसका आकार छोटा और स्वाद हल्का कड़वा हो सकता है, जो इसमें मौजूद नेचुरल ऑयल की उच्च मात्रा को दर्शाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-E होता है, जो सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखने और याददाश्त तेज करने में मदद करता है. इसी तरह उनके पास मैकाडामिया नट्स और अफगानी पिस्ता भी हैं जो अपने गहरे हरे रंग और सोंधी खुशबू के लिए जाने जाते हैं. मैकाडामिया नट्स का क्रेज भी फिटनेस फ्रीक्स के बीच तेजी से बढ़ा है. मैकाडामिया नट्स, अफगानिस्तान के पहाड़ में पैदा होता है. विशेषज्ञों की माने तो मैकाडामिया नट्स में ‘मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स’ होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में हेल्पफुल होता है. उनके पास अफगानी खुबानी और अंजीर भी है, जो नेचुरल डिटॉक्स फाइबर का पावरहाउस हैं.
जाफरानी चाय
रहमान बताते हैं कि उनके अफगानिस्तान में केसर के रेशों की चाय बनाकर पी जाती है और खासकर सर्दियों में यह इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर उपयोग की जाती है. इसे जाफरानी चाय कहा जाता है. इसकी खास बात यह है होती है कि इसमें चीनी चाय पत्ती आदि किसी भी चीज का उपयोग नहीं किया जाता है बल्कि केसर का इस्तेमाल होता है आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ी सी शहद भी डाल सकते हैं. रहमान का कहना है कि अफगानिस्तान की मिट्टी और जलवायु इन मेवों को एक खास ‘अर्दी फ्लेवर’ (मिट्टी की खुशबू) देती है. बिना किसी मिलावट और प्राकृतिक तरीके से सुखाए जाने के कारण इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत होती है. सर्दियों में अफगानी मेवे इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.