रमजान का महीना चल रहा है और ऐसे में महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं. अगर आप भी देहरादून में रहते हैं और सूट पहनना पसंद करते हैं तो रमजान के लिए महिलाओं के लिए स्पेशल आउटफिट आए हैं. आप कॉटन सूट, कॉटन अनारकली, चिकनकारी सूट और ऑर्गेंजा सूट समेत कई वैरायटी के सूट खरीदकर पहन सकते हैं.
इन दिनों देहरादून के बाजारों में त्योहारों की रौनक साफ देखी जा सकती है. पलटन बाजार से लेकर राजपुर रोड तक, महिलाओं के लिए एथनिक वियर की लेटेस्ट वैरायटी से दुकानें सजी हुई हैं. साल 2026 में रमजान के महीने के दौरान महिलाएं पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल के संगम के साथ आउटफिट लेना चाहती हैं.

इस बार चिकनकारी सूट अपनी सादगी और एलिगेंस के चलते टॉप पर हैं. 2026 के फैशन ट्रेंड्स में सिर्फ सफेद ही नहीं, बल्कि पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, लैवेंडर और पीच रंगों में लखनऊ की यह कारीगरी देहरादून में भी खूब पसंद की जा रही है। चिकनकारी के साथ को-ऑर्ड सेट्स का फ्यूजन इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बिंदु है. ये सेट्स कंफर्टेबल होने के साथ ही एक मॉडर्न लुक भी देते हैं, जिन्हें इफ्तार पार्टी से लेकर ईद की खरीदारी तक आसानी से कैरी किया जा सकता है.

इस बार नया ट्रेंड फरसी सलवार का आया है परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए फरसी सलवार कुर्ते की खूबसूरती को बढ़ा देती है.पुराने नवाबों के दौर की याद दिलाने वाली यह चौड़े घेरे वाली सलवार, जो जमीन को छूती है, महिलाओं को एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रही है. देहरादून के पलटन बाजार और झंडा बाजार के कुशल कारीगरों के पास इन फरसी सलवारों की भारी डिमांड है, जिन्हें अक्सर शॉर्ट कुर्ती या अंगरखा स्टाइल टॉप के साथ पेयर किया जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यंगस्टर्स के बीच अफगानी सलवार का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.इसकी खासियत इसका ढीला-ढाला डिजाइन और टखनों पर बनी बारीक कढ़ाई या लेस वर्क है. अफगानी सूट न सिर्फ चलने-फिरने में आरामदायक हैं, बल्कि ये इबादत के दौरान भी काफी सहूलियत देते हैं. कॉटन और मलमल के कपड़े में तैयार ये अफगानी सेट प्रिंटेड दुपट्टों के साथ देहरादून के बुटीक में खूब बिक रहे हैं.

हैवी लुक की बात की जाए तो ऑर्गेंजा और सिल्क ब्लेंड के सूट शाम की महफिलों के लिए पहली पसंद हैं. ऑर्गेंजा की हल्की चमक और उस पर किया गया हैंड-पेंट या डिजिटल प्रिंट इसे बाकी कपड़ों से अलग बनाता है. इसके अलावा, कोट सेट भी 2026 के नए ट्रेंड्स में शामिल हैं, जहाँ लंबे कोट नुमा कुर्ते को सिगरेट पैंट्स के साथ पहना जा रहा है. यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो थोड़ा फॉर्मल और सोफिस्टिकेटेड लुक चाहती हैं.

दौर भले ही कोई भी हो लेकि लेकिन कॉटन अनारकली का जादू कभी भी कम नहीं होता है. गर्मी में राहत देने के लिए मलमल और कैम्ब्रिक कॉटन की अनारकली ड्रेसेस, जिनमें गोटा-पत्ती का हल्का काम हो, इफ्तार दावतों के लिए परफेक्ट हैं. साल 2026 में फ्लोरल प्रिंट्स और ब्लॉक प्रिंट्स वाली अनारकली का ट्रेंड काफी देखा जा रहा है. इनके साथ हैवी झुमके और मोजरी पहनकर लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है.

देहरादून के पलटन बाजार में हर ग्राहक की पसंद और बजट का ख्याल रखा जाता हैं. पलटन बाजार में जहाँ किफायती और ट्रेंडी कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, वहीं राजपुर रोड के लग्जरी स्टोर खास डिजाइन पेश कर रहे हैं. पलटन बाजार में 700 से 800 कि कीमत से सूट की शुरुआत हो जाती हैं जबकि राजपुर रोड पर डिजाइनर होने के चलते कपड़ों के दाम बढ़ जाते हैं.इस रमजान, देहरादून की महिलाएं सिर्फ कपड़े नहीं पहन रहीं, बल्कि वे अपनी संस्कृति और आधुनिक फैशन के सुंदर संगम के एथनिकवेयर से खुद को स्पेशल फील करवा सकती हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.