मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना. सीएम धामी ने रावत के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा अपने खेत में उत्पादित चावल भेंट किए. उन्होंने इसे उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के सम्मान का प्रतीक बताया.
कई सारी तस्वीरों के शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा, ;प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हरीश रावत जी से उनके आवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस अवसर पर उन्हें अपने खेत के चावल भेंट किए’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना. सीएम धामी ने रावत के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा अपने खेत में उत्पादित चावल भेंट किए. उन्होंने इसे उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के सम्मान का प्रतीक बताया. हरीश रावत ने इस आत्मीय भेंट के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे आपसी सम्मान और सद्भाव का उदाहरण कहा.
हालांकि इस मुलाक़ात को लेकर सियासी गलियारों में चटकारे भी लिए जा रहे हैं. 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा प्रवास के दौरान जब खेत में हल लगाते हुए नजर आए , तो तब हरीश रावत ने उनकी खेती किसानी पर टिप्पणी की थी. तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब फसल तैयार हो जाएगी, तो आपको भी खिलाऊँगा. लोग कह रहे हैं -कि मुख्यमंत्री ने हरीश रावत को अपने खेतों में तैयार चावल का कट्टा भेंटकर अपना वायदा निभाया है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.