Dehradun News: देहरादून में 6 महीने की गर्भवती दलित महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पंचायत में मामले को दबाने और 1 लाख रुपये देकर समझौता कराने की कोशिश भी हुई. अब मामला पुलिस में ट्रांसफर होने की प्रक्रिया में है और महिला आयोग ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
पति के साथ दिवाली मनाने आई थी पीड़िता
पीड़ित महिला बीती 1 दिसंबर को चकराता तहसील पहुंची और तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई. तहरीर देते हुए महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ विकासनगर में रहती है और बीती 21 नवंबर को अपने पति व बच्चों के साथ बूढ़ी दिवाली मनाने गांव आई थी.
पंचायत में दबाव और समझौते की कोशिश
पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने पति को बताई. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई.
महिला का कहना है कि पंचायत के दौरान आरोपी के परिवार की तरफ से उस पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया. इतना ही नहीं उसे चुप रहने के लिए 1 लाख रुपये का लालच दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी.
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नायब तहसीलदार राजेंद्र शाह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. चूंकि यह महिला अपराध से जुड़ा गंभीर मामला है, इसलिए मामले को अब रेगुलर पुलिस में ट्रांसफर करने की कार्यवाही चल रही है.
इस घटना पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले को तुरंत रेगुलर पुलिस को सौंपने, पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.