अगर आप फूलों की घाटी चमोली जा नहीं पा रहे तो अब ये मलाल नहीं रहेगा. रंग-बिरंगे फूलों का संसार देहरादून में ही खुद चलकर आ गया है. देहरादून के राजभवन में इन दिनों डहेलिया, गुलाब, गेंदा, पितोनिया, रेनकोलिस, अल्ट्रेनियम, खट्टा पलक से लेकर फ्योली समेत हिमालयन फ्लॉवर्स की हजारों किस्म के फूलों की बहार आई हुई है. यहां से आप हैंडीक्राफ्ट्स, पेंटिंग्स, हाउसहोल्ड आइटम्स और कई सारे पहाड़ी उत्पाद ले सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए देहरादून की सुमन ने कहती हैं कि इस तरह के आयोजन देहरादून वालों को अलग ही एहसास दिलाते हैं, मानो आप कश्मीर में पहुंच गए हैं.
देहरादून में पहली बार
राजभवन में आयोजित होने वाले बसंतोत्सव में आप पहली बार पहाड़ की फ्योली के दीदार कर सकते हैं. देहरादून की रहने वाली सुमन कहती हैं कि इस तरह के आयोजन देहरादून वालों के लिए अलग ही एहसास दिलाते हैं, मानो आप कश्मीर में पहुंच गए हैं. इतने फूल यहां नजर आ रहे हैं. सुनीला बताती हैं कि वह पिछले 10 सालों से वसंत उत्सव में आ रही हैं. अपने परिवार के साथ उन्हें यहां आना और फोटो क्लिक करना काफी अच्छा लगता है. वीडियो और फोटोग्राफी के शौकीन यहां आ सकते हैं. उन्हें कहीं दूर किसी डेस्टिनेशन पर जाने की जरूरत नहीं है.
ये वाली वाइब्स
देहरादून के राजभवन में ‘बसंतोत्सव’ ने पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों के एक अद्भुत संसार में तब्दील कर दिया है. यहां डहेलिया, गुलाब, गेंदा, और पितोनिया जैसे पारंपरिक फूलों के साथ-साथ रेनकोलिस, अल्ट्रेनियम और खट्टा पालक जैसी दुर्लभ प्रजातियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. सबसे खास आकर्षण हिमालयी पुष्प हैं. फूलों की इन हजारों किस्मों को देखकर ऐसा लगता है, मानो इंद्रधनुष जमीन पर उतर आया हो.
ये सब भी यहां
फूलों की खूबसूरती के साथ ही यहां दर्जनों स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां से आप उत्तराखंड की संस्कृति और कला को अपने साथ घर ले जा सकते हैं. इन स्टॉल्स पर हैंडीक्राफ्ट्स, सुंदर पेंटिंग्स और हाउसहोल्ड आइटम्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है. स्थानीय पहाड़ी उत्पाद जैसे दालें, मसाले और जड़ी-बूटियां भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों की मेहनत को दर्शाते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.