एंजेल की मौत के बाद उसके पिता प्रसाद चकमा ने बयान जारी करते हुए अपील किया है कि उनके बच्चे के साथ जो हुआ, वैसा किसी और के साथ ना हो. उन्होंने कहा, ‘हम नॉर्थ ईस्ट से हैं, इसलिए हमारे साथ अलग ट्रीटमेंट नहीं होना चाहिए.’
एंजेल चकमा के पिता ने खोली पुलिस की पोल
एंजेल की मौत के बाद उसके पिता प्रसाद चकमा ने बयान जारी करते हुए अपील किया है कि उनके बच्चे के साथ जो हुआ, वैसा किसी और के साथ ना हो. उन्होंने कहा, ‘हम नॉर्थ ईस्ट से हैं, इसलिए हमारे साथ अलग ट्रीटमेंट नहीं होना चाहिए. मुझे रात में छोटे बेटे का फोन आया कि उस पर हमला हुआ है, मैं तुरंत देहरादून के लिए निकला. मेरे बच्चे की पीठ में दो बार चाकू मारा गया, उसका बायां हाथ-पैर पैरालाइज़ हो गया था. पुलिस ने बच्चों के जाने पर केस दर्ज नहीं किया, बोले थे कि छोटी मोटी घटनाएं ऐसी होती रहती हैं.’
पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नस्लीय टिप्पणी के शिकार हुए एंजेल चकमा मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. और मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं. टीमें नेपाल में एंट्री कर चुकी हैं और जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होने की उम्मीद है. उधर News 18 ने ऐंजल चकमा से जुड़े आरोपियों का बैकग्राउंड इतिहास खंगालने की भी कोशिश की.
कोई चाय की दुकान चलाता है तो कोई करता था खेती बाड़ी
ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो न्यूज 18 के पड़ताल में पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी नाबालिग जो सैलाकुई के दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करते हैं. बाकी पकड़े गए 3 आरोपियों में अविनाश नेगी, जो शंकरपुर का निवासी है और धुलकोट तिराहे पर चाय की दुकान लगाता है. सुमित जो कि तिलवाडी सेलाकुई का निवासी है, वो खेती-बाड़ी और फैक्ट्री में नौकरी करता था और सुरज जोकि बेकरी की दुकान चलाता है और मूल रूप से मणिपुर का निवासी है.
नेपाल का रहने वाला है मुख्य आरोपी
इसके साथ ही मुख्य आरोपी जो फरार चल रहा है, वो हरिद्वार में रहता था और मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है. मेडिकल रिपोर्ट से सबका अल्कोहल का सेवन पाया गया है. उधर जब पकड़े गए आरोपियों के घरों तक पहुंच कर न्यूज़ 18 ने परिवारजनों से बातचीत करनी चाही तो कुछ लोग कैमरे से बचते नजर आए. हालांकि सुमित के माता-पिता ने news 18, से बातचीत की बातचीत में बताया कि उनका बेटा निर्दोष है. उधर आस-पास के लोगों का भी कहना है ये लोग अपराधिक किस्म के लोग नहीं थे.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.