सीतामढ़ी के दीपक कुमार यादव को Cross Nations Cricket Alliance के तहत श्रीलंका में वन डे टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला है. यह जिले के लिए गर्व और युवाओं के लिए प्रेरणा है.
ETA ने दीपक के लिए पासपोर्ट जारी की है, वह 19 जून 2026 तक उपयोग के लिए मान्य होगी और इसके तहत उन्हें डबल एंट्री का अवसर मिला है. दीपक कुमार यादव का जन्म 11 फरवरी 2006 को हुआ था और वह वर्तमान में महज 20 वर्ष के हैं. पासपोर्ट के साथ भारतीय नागरिकता दर्ज दीपक को यह महत्वपूर्ण मौका Cross Nations Cricket Alliance (CNCA) के जरिए मिला है.
श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में वन डे प्रारूप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जो 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 18 जनवरी तक चलेंगे. यह ETA केवल पर्यटन और खेल गतिविधियों के लिए मान्य है और श्रीलंका पहुंचने पर पासपोर्ट, वापसी टिकट और आवश्यक धनराशि का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. निर्धारित अवधि से अधिक ठहरने पर वीजा विस्तार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
मेहनत, अनुशासन और जुनून से हासिल किया मुकाम
दीपक न केवल खिलाड़ी हैं, बल्कि प्रशिक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. वह आईसीसी लेवल कोचिंग और Coaching Beyond Level-1 पूरा कर चुके हैं और युवाओं को क्रिकेट का प्रशिक्षण भी देते हैं. गांव पकटोला, पोस्ट पकटोला, थाना दुमरा, जिला सीतामढ़ी निवासी दीपक, शंभु कुमार यादव के पुत्र हैं. आर्थिक एवं संसाधनों की सामान्य परिस्थितियों के बीच बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ने वाले दीपक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है.
श्रीलंका में होने वाले मुकाबलों पर टिकी निगाहें
महज बीस वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंच तक पहुंचना दीपक के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सीतामढ़ी और बिहार के लिए गौरव की बात है. उनके चयन ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती. अब सभी की निगाहें श्रीलंका में होने वाले मुकाबलों पर टिकी होंगी, जहां दीपक अपने प्रदर्शन से देश का परचम लहराने को तैयार हैं. यह उपलब्धि निश्चित रूप से जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और खेल के क्षेत्र में नए उत्साह का संचार करेगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.