राजधानी में दिसंबर की शुरुआत इस सीजन और बीते 11 साल की ठंडी सुबह के साथ हुई है, जहां साल 2011 में पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ, लेकिन बीच-बीच में ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। इसी बीच अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.