लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।
पीड़ि किशोरी के परिजन ने एक दिन पहले ही गांव के गैर समुदाय के आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को ही किशोरी के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। बुधवार को उसका मेडिकल परीक्षण होना था, लेकिन उससे पहले ही किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.