दतिया शहर में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि एसडीएम के ड्राइवर ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंकज शुक्ला की गली में हुई।
जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय धनकु कुशवाहा गली में मौजूद थीं, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन ड्राइवर नशे की हालत में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल दतिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन का नंबर एमपी 32 सी 2611 है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.