Darbhanga fire news: दरभंगा के रानीपुर पासवान टोला स्थित NH-27 के पास कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मची गई. इस घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच जायजा लिया. छह दमकल टीम ने घंटों बाद इसपर काबू पाया. इस घटना में जनहानि नहीं हुई.
स्थानीय लोगों ने आग लगते ही शोर मचाया और तत्काल आग बुझाने के लिए पुलिस और होमगार्ड को सूचना दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दरभंगा जिले के होमगार्ड DSP और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
छह अग्निशमन वाहन और दमकल टीम लगी
आग पर काबू पाने के लिए लगभग 6 अग्निशमन वाहन और दमकल की टीम लगी हुई थी. दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आग की वजह से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आसपास की फसल और खेतों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहा.
आग लगने की ये वजह आई सामने
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में रखी गई प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री आग फैलने की मुख्य वजह रही. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था. स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर आग बुझाने का काम देख रहे थे.
सुरक्षा नियमों पर सवाल
अधिकारी फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट या केयरलेसनेस के कारण लगी हो सकती है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और अग्नि नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आग की वजह से कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदार और आसपास के खेतों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इस भीषण आग की घटना ने दरभंगा के NH-27 हाइवे के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.