दरभंगा में BUIDCO द्वारा सड़क और नाले निर्माण में अनियमितता पर अंकुर गुप्ता और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शिकायत की, जांच के बाद नए मापदंडों के तहत कार्य फिर शुरू हुआ है.
अब कुछ मापदंड दिए गए हैं, जिसके तहत शहर में एक बार फिर से नाले और सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है. इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए बीस सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता ने बताया कि बिहार सरकार और राज्य सरकार के द्वारा जो नियम बनाए गए हैं, उसके नियमानुकूल कार्य नहीं हो रहा था. जिसकी शिकायत मैंने सारे साक्ष्य के साथ जिलाधिकारी महोदय को दिया था.
नियमानुसार होना चाहिए काम
जिलाधिकारी ने एक समिति का गठन किया और जांच के लिए भेजा, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं. वर्तमान में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सड़क और नालों का निर्माण किया जाना है. इसके अंतर्गत सबसे पहले नाले का निर्माण उस सड़क क्षेत्र की सरकारी भूमि के अंतिम छोर पर किया जाएगा, न कि बीच में या किसी स्थान को छोड़कर.
वहीं, बिजली के पोल को यथावत छोड़कर नाले का निर्माण कर दिया जाता है और बीच नाले में बिजली के पोल आ जाते हैं, ऐसा भी नहीं करना है. एस्टीमेट का बोर्ड लगाना है, कार्यस्थल पर सड़क से ऊंची नाली नहीं होनी चाहिए, नियम के तहत और घर से ऊंची सड़क नहीं होनी चाहिए.
दरभंगा वासियों से की यह अपील
अंकुर गुप्ता ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो नियमित रूप से जांच करेगी. खुद भी इसकी निगरानी करेंगे और दरभंगा वासियों से उन्होंने अपील भी की है कि आप लोग भी अपने घर के आसपास हो रहे कार्यों को और उसकी गुणवत्ता को देखें.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.