Printing Press Business: काम की तलाश में हैं और 5-6 लाख रुपये खर्च करके महीने के 3-40 हजार कमाना चाहते हैं तो प्रिंटिंग प्रेस का काम कर सकते हैं. इससे महीने की अच्छी कमाई होती है पर इस फील्ड के एक्सपर्ट का कहना है कि थोड़ा अनुभव लेने के बाद ही इस फील्ड में एंट्री करनी चाहिए.
5 से 6 लाख में शुरू करें अपना व्यवसाय
आर के प्रिंटर्स के ओनर मोहन कुमार बताते हैं, “एक मशीन लगभग 6 लाख रुपये की आती है, जिसमें मल्टी कलर प्रिंटिंग की सुविधा होती है. इस मशीन से बिल बुक, हैंडबिल, पोस्टर और अन्य मल्टी कलर प्रिंटिंग का काम किया जा सकता है. साथ ही सिंगल कलर प्रिंटिंग भी इसी मशीन पर संभव है. यह जापानी तकनीक की मशीन है, जो 8 से 10 हजार प्रिंट प्रति घंटे की रफ्तार से काम करती है. इसके अलावा 4 से 5 हजार प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली एक और मशीन भी होती है.”
अनुभव है तो ही रखें कदम
मोहन कुमार का कहना है कि इस क्षेत्र में अनुभव सबसे अहम होता है. “यदि किसी को इस लाइन में काम करना है, तो पहले अनुभव जरूरी है. बिना अनुभव के सीधे निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है. मेरा खुद का 16 वर्षों का अनुभव है. पहले मैंने इस क्षेत्र में नौकरी की, वहां से अनुभव हासिल किया और पिछले 5 से 6 वर्षों से अपना स्टार्टअप चला रहा हूं.”
उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और छोटे व्यवसायों से ऑर्डर लेकर काम बढ़ाया जा सकता है. परीक्षा कॉपियों की प्रिंटिंग, नोटिस, बैनर और अन्य प्रिंटिंग कार्य नियमित रूप से मिलते रहते हैं.
हो सकती है इतनी कमाई
उनके अनुसार, यदि प्रतिदिन काम मिलता रहे और नियमित रूप से मशीन चलती रहे, तो 30 से 40 हजार रुपये तक की मासिक बचत संभव है. जितनी ज्यादा मेहनत और मार्केटिंग होगी, उतना ही अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि यह सीजन पर भी निर्भर करता है, जैसे एग्जाम सीजन में ज्यादा प्रिंटिंग होती है, ठीक इसी तरह किसी-किसी सीजन में इसमें कमी आ जाती है और इनकम इसी हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.