Darbhanga Hidden Picnic Spot: दरभंगा शहर में नगर निगम ने पार्क बनाया है जिसकी देखरेख वन विभाग करता है लेकिन इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. यहां बच्चों के लिए झूले, स्लाइडिंग, शौचालय, पीने के लिए आरओ का पानी जैसी तमाम सुविधाएं हैं. किराया केवल 10 रुपये.
दरभंगा में छिपा यह खूबसूरत पिकनिक स्पॉट परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बेहतर जगह है. सतीश कुमार के अनुसार, यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले, स्ट्रेचिंग उपकरण और स्लाइडिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. साफ-सफाई और शौचालय की भी समुचित व्यवस्था है. अगर आप बाहर से खाना लाते हैं, तो यहां बैठकर खा सकते हैं, लेकिन स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है.
उन्होंने बताया कि पीने के पानी के लिए आरओ नल भी लगाया गया है. पार्क के अंदर किसी प्रकार की सामग्री न तो बेची जाती है और न ही खाना बनाने की अनुमति है. आप बाहर से लाया हुआ भोजन यहां खा सकते हैं, बशर्ते साफ-सफाई बनाए रखें.
विशेष जानकारी
पार्क का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (गर्मी के मौसम में शाम 7:00 बजे तक).
एंट्री फीस: 5 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति.
पहुंचने का तरीका: शिव धारा चौक से पार्क पहुंचा जा सकता है.
सुविधाएं: झूले, स्ट्रेचिंग, स्लाइडिंग, शौचालय, पानी के नल वगैरह.
सबको पसंद आती है यह जगह
यह पार्क दरभंगा शहर में एक शांत और व्यवस्थित पिकनिक स्पॉट है, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिता सकते हैं. वीकेंड पर जाना हो या किसी और दिन आप यहां अपने परिवार के साथ आ सकते हैं और ना के बराबर खर्च में शांत वातावरण में सुकून के पल बिता सकते हैं. यहां झूलें वगैरह भी हैं तो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.