जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा “यह अभ्यास भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा के प्रति हमारी तैयारी और विभागों के बीच समन्वय को परखने के लिए किया गया. जिला प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
इस मॉक ड्रिक में मध्य विद्यालय पुअर होम में 17 व्यक्ति प्रभावित हुए, 15 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हुई और 6 घायल हुए. 4 गंभीर रूप से घायल हुए.
-उर्दू राजभाषा कोषांग में 14 व्यक्ति प्रभावित हुए, 12 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हुई तथा 6 घायल एवं 4 गंभीर रूप से घायल हुआ.
– रिलायंस ट्रेंड्स (राजकुमारगंज) में 14 व्यक्ति प्रभावित हुए, 12 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हुई तथा 6 घायल एवं 4 गंभीर रूप से घायल हुआ.
– डी.एम.सी.एच. (दरभंगा) में 19 व्यक्ति प्रभावित हुए, 15 को सुरक्षित निकाला गया, 4 की मृत्यु हुई तथा 6 घायल एवं 4 गंभीर रूप से घायल हुआ.
– सत्यनाम पेट्रोल पंप (सैदनगर) में 26 व्यक्ति प्रभावित हुए, 10 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हुई तथा 6 घायल एवं 4 गंभीर रूप से घायल हुआ.
अन्य घायलों को आदर्श मध्य विद्यालय, दरभंगा स्थित राहत शिविर में भेजा गया. इस बीच जिला प्रशासन की तैयारी भी चुस्त दुरुस्त दिखी.
जिला प्रशासन की तैयारी
-खोज और बचाव अभियान पूरा होने के बाद, नगर निगम दरभंगा द्वारा मलबे को हटाया गया.
-जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत की.
-संचार व्यवस्था बहाल करने हेतु BSNL को और बिजली आपूर्ति व खंभों की मरम्मत के लिए विद्युत विभाग एवं भवन निर्माण विभाग (BCD) को सूचित कर बहाली का कार्य सुनिश्चित किया गया.
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा “यह अभ्यास भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा के प्रति हमारी तैयारी और विभागों के बीच समन्वय को परखने के लिए किया गया. जिला प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.