इस जॉब कैंप में CRO, CO के लिए कुल 80 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 12th उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है. कंपनी द्वारा अभ्यर्थी को 13,000 से 20,000 रुपये वेतन सहित मुफ्त आवास, इनसेन्टिव, फ्युल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा.
इस पर विशेष जानकारी देते हुए निजन पदाधिकारी बताते हैं कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 07 जनवरी 2026 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में IIFL SAMASTA FINANCE LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है.
इस जॉब कैंप में CRO, CO के लिए कुल 80 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 12th उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है . कंपनी द्वारा अभ्यर्थी को 13,000 से 20,000 रुपये वेतन सहित मुफ्त आवास, इनसेन्टिव, फ्युल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा.
निबंधन है जरूरी
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा एवं आसपास के सभी जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दो पहिया वाहन एवं चालक लाईसेन्स होना अनिवार्य है. इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है. इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं.
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लानी होगी. जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.