जांजगीर| चांपा के हसदेव पुल के पास स्थित मछली मार्केट में बिजली के खंभे से लटकते खुले तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस क्षेत्र में रोज बड़ी संख्या में खरीदार, राहगीर और वाहन गुजरते हैं। नीचे लटकते तार किसी भी समय गंभीर हादसा कर सकते हैं। आसपास रोजाना घुमंतू मवेशी भी घूमते रहते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से तार खुले पड़े हैं, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। मछली मार्केट में नमी और पानी भी रहता है, जिससे हादसे की संभावना और अधिक रहती है। – संतोष यादव
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.