दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने गुरुवार शाम पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में देहात थाना प्रभारी सहित दो चौकी प्रभारी शामिल हैं। यह कार्रवाई चोरी के एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने की घटना के बाद हुई है, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जारी सूची के अनुसार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है, और उनकी जगह अमित गौतम को देहात थाना की कमान सौंपी गई है। इसी तरह, देहात थाना अंतर्गत आने वाली सागर नाका चौकी के प्रभारी रोहित द्विवेदी को देहात थाना ट्रांसफर किया गया है और विक्रम दांगी को सागर नाका चौकी का प्रभार दिया गया है। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी को भी पुलिस लाइन भेजा गया है, और प्रियंका पटेल को जबलपुर नाका चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नई टीम तैयार की एसपी ने इस स्थानांतरण को एक ‘रूटीन ट्रांसफर’ बताया है, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आरोपी के भागने में लापरवाही उजागर हुई थी। इस घटना के बाद एक नई टीम तैयार की गई है।इन प्रमुख स्थानांतरणों के अलावा, 13 अन्य पुलिसकर्मियों का भी तबादला किया गया है। इन्हें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.