Aaj ka Dhanu Rashifal 17 December: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन का फायदा होने वाला है. आज के दिन आपके बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होने वाली है, आज आपका कहीं लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलने वाला है
इसके साथ ही मंगल और सूर्य चंद्रमा से दूसरे भाव में रहने वाले हैं. जिस कारण आज के दिन सुनफा योग का निर्माण होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में काफी इस योग का काफी प्रभाव देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन सम योग का भी निर्माण भी होने वाला है.
आज के दिन बढ़ने वाला है आपका बैंक बैलेंस
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन का फायदा होने वाला है. आज के दिन आपके बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होने वाली है, आज आपका कहीं लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलने वाला है. आज आपको पत्नी पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा आज के दिन आपके सितारे काफी बुलंद रहेंगे, आज आप अपने शत्रु को पराजित कर पाने में सफल हो सकते हैं. अगर आपने किसी चीज को प्राप्त करने की कामना कर राखी है तो आज के दिन आपकी वह कामना भी पूरी हो सकती है. आज के दिन आपको राजनीतिक फायदा मिल सकता है.
परिवार आपका इस मामले में करेगा सहयोग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. खासकर आपको अपने भाई बहनों से आपके किसी काम में सहयोग मिल सकता है. उन्होंने कहा कि सेहत के दृष्टिकोण के आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है. अगर आप कहीं बाहर जाने वाले हैं तो आज के दिन संभव हो तो उसे टाल दें. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर काम का दवाब बढ़ सकता है. जिस कारण आज आप थकान का भी अनुभव कर सकते हैं. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज आपको अपना प्यार पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. आज के दिन आपको पीपल के पेड़ में जल देना चाहिए ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 राहने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.