Aaj ka Vrishchik Rashifal 7 February 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दोपहर लाभ तो शाम होते होते मानसिक, शारीरिक और आर्थिक हानि के संकेत है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार ने कहा कि आज कई योग बने हैं. दोपहर के बाद अनावश्यक खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. आज आपको ये उपाय करने चाहिए. जानिए 7 फरवरी का राशिफल.
ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
डॉ.झा के अनुसार आज दोपहर 3:45 बजे तक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभ के कई योग बने हुए हैं. सूर्य और मंगल दोनों के तृतीय भाव में होने से धन आगमन और धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं. हालांकि दोपहर 2:45 बजे के बाद अनावश्यक खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है.
आज बरतनी होगी विशेष सावधानी
चंद्रमा की स्थिति प्रतिकूल होने के कारण जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. आज जलाघात, गठिया, जानवरों के हमले, पेशाब संबंधी समस्या और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बना रहेगा. इसके अतिरिक्त, बृहस्पति के अष्टम भाव में होने से मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान की संभावना है. शनि और राहु की स्थिति गुप्त शत्रुओं को मजबूत कर सकती है. जबकि केतु के प्रभाव से संतान पक्ष में ह्रास और पिता के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है.
शुभत्व प्राप्ति के उपाय
अशुभ प्रभावों को कम करने और दिन को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य ने निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं. शनिवार होने के कारण आज काले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा. पीपल के वृक्ष में काला तिल, गुड़ और जल मिलाकर अर्पित करें. गाय के घी में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर लेपन करें. बाल्मीकि कृत सुंदरकांड, पंचमुखी हनुमान कवच और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ एवं एकादश अध्याय का पाठ करना अत्यंत फलदायी होगा. इन उपायों को करने से ग्रहों की नकारात्मकता कम होगी और शुभ फलों की प्राप्ति में वृद्धि होगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.