Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज रात्रि 9:22 मिनट पर चंद्रमा का उदय होगा. जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं, वे चंद्रमा के दर्शन करने के बाद भोजन करें. ग्रहों की स्थिति भी सिंह राशि के लिए अनुकूल मानी जा रही है. ऐसे में दिनभर कई सकारात्मक घटनाएं देखने को मिल सकती हैं और रुके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. आज तीसरा चंद्रमा होने के कारण सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. साथ ही आगे बढ़ने के अवसर भी सामने आ सकते हैं. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. शिक्षकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे चलकर लाभ देगी. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई में मन लगाने का अच्छा समय है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी आज सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों के लिहाज से भी सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. खासकर उन व्यापारियों को ज्यादा फायदा मिल सकता है जो महिलाओं से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार करते हैं. श्रृंगार सामग्री, कॉस्मेटिक, कटलरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और बिक्री में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. आज जमीन जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सोच समझकर किया गया निवेश लाभकारी साबित हो सकता है. जो लोग लंबे समय से निवेश की योजना बना रहे हैं, वे आज इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं. दिन की शुरुआत सकारात्मक माहौल के साथ हो सकती है. हालांकि जिन लोगों को पुरानी बीमारियां हैं, उन्हें समय पर दवाई लेना जरूरी है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा. पति पत्नी के बीच आपसी समझ मजबूत होगी और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता देखने को मिलेगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज अनावश्यक बहस से बचना चाहिए. जरूरत से ज्यादा बोलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. शांत रहकर काम करने से दिन बेहतर रहेगा. आज भगवान शिव का दर्शन करना और उनका जाप करना भी शुभ माना गया है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.