Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 March 2026 : कुंभ राशि के जातकों के लिए 10 मार्च का दिन करियर के लिहाज से सकारात्मक संकेत लेकर आया है और मेहनत का फल मिलने की संभावना है. लव लाइफ में कुछ भावनात्मक उलझन हो सकती है, लेकिन पार्टनर का साथ बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य और पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं. मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन की रुकावटें दूर हो सकती हैं.
करियर में मिल सकता है मेहनत का फल
कुंभ राशि के जातकों ने अपने करियर को लेकर अब तक जो भी मेहनत और प्रयास किए हैं, उनका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ सकता है. यदि आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं या किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है. अपने काम पर लगातार ध्यान दें और प्रयास जारी रखें, इससे आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं.
लव लाइफ में भावनात्मक उलझन संभव
लव लाइफ की बात करें तो आज कुछ बातों को लेकर आप भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. पार्टनर की कुछ बातें या छिपी हुई भावनाएं आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देने वाला है और आपको सपोर्ट करता रहेगा.
स्वास्थ्य रहेगा सामान्य और बेहतर
स्वास्थ्य के लिहाज से कुंभ राशि के जातकों के लिए समय सामान्य से बेहतर रहने वाला है. कोई बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. यदि आप इसी तरह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते रहेंगे तो आगे भी अच्छी ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रह सकती है.
मंगलवार को करें ये उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है. साथ ही गुड़ और चने का भोग लगाकर हनुमान जी से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में तरक्की और सफलता बनी रहे. मान्यता है कि हनुमान जी और भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है.
रुकावट दूर करने के लिए करें ये खास उपाय
अगर आपकी लाइफ में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या सफलता मिलने में देरी हो रही है, तो 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.