कैसी रहेगी लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता अधिक रहेगी. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पार्टनर से अपेक्षाएं अधिक रखने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई पुराना मित्र या परिचित भावनात्मक रूप से करीब आ सकता है, लेकिन जल्द निर्णय लेने से बचें. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, तभी रिश्ते में मिठास बनी रहेगी.
नौकरी वालों का क्या
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद की स्थिति बन सकती है. बेहतर होगा कि आप शांत रहकर अपनी बात तर्क के साथ रखें. व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत बेहतर है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं. ऑनलाइन बिक्री, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज या टेक्नोलॉजी से जुड़े काम में लाभ के योग हैं. हालांकि लेन-देन में जल्दबाजी न करें और डील से संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें.
छात्रों के लिए कैसा दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन एकाग्रता की परीक्षा लेने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन भटक सकता है, खासकर मोबाइल या सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी. शाम के समय पढ़ाई करना अधिक लाभकारी रहेगा. किसी शिक्षक या मार्गदर्शक की सलाह आज आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो सकती है,
करें इसका दान
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 7 और शुभ रंग भूरा, नीला है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज किसी ब्राह्मण को तरल पदार्थ (जैसे दूध, शरबत) या फल का दान करना शुभ रहेगा. इससे मानसिक शांति मिलेगी और दिन की नकारात्मकता कम होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.