कर्क राशि के प्रेम संबंधों में आज गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. पार्टनर की बातों को ध्यान से समझें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखना होगा. शाम का समय भावनात्मक रूप से थोड़ा बेहतर रहेगा, जहां आप अपने रिश्ते को संभाल सकते हैं. अविवाहित जातकों को भी आज किसी नए मित्र से मिलने के योग हैं, वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके बीच आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए आज अपनी वाणी में संयम रखना आपके लिए ठीक होगा.
कर्क राशि वालों आज व्यवसाय में बरतनी होगी सावधानी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस पर काम का अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ सकता है. आज अपने बॉस या सीनियर से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज नए सौदे या निवेश से बचना चाहिए. पुराने कामों को निपटाने पर ध्यान दें. यदि आपका काम पार्टनरशिप का है तो थोड़ी सावधानी आपको रखनी होगी. आज आपको किसी व्यक्ति को उधार देना भारी पड़ सकता है. ऐसे में सोच समझकर ही उधार दें.
कर्क राशिफल: महिलाओं को बनाना होगा संतुलन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकता है. घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासतौर पर सिरदर्द या थकान की शिकायत हो सकती है. खुद के लिए थोड़ा समय निकालना लाभदायक रहेगा. आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए मेहनतभरा दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन मेहनत भरा लेकिन फलदायक हो सकता है. आज आपका ध्यान भटक सकता है, इसलिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं. सुबह के समय आज कठिन विषयों को निपटा लें या कोई जरूरी काम कर लें, आज आपको पढ़ाई में निरंतरता बनाई रखनी होगी, तभी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. देर रात तक पढ़ने से आज बचना होगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज मंगलवार का दिन है, आज बजरंगबली के द्वादश नामों का उच्चारण करना आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा. इसके अलावा आज जरूरतमंद को भोजन या फल का दान करें, वाहन चलाने से पहले भगवान का स्मरण करना शुभ रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.