Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के ज्योतिषाचार्य की माने तो आज कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, परिवार और ऑफिस दोनों जगह मतभेद व दबाव बढ़ सकते हैं .डिजिटल पेमेंट से बचें, फ्रॉड का योग है.सूर्य और तुलसी को जल अर्पण करने से स्थिति में सुधार होगा.
हो सकता है आपके साथ फ़्रॉड:
आज का दिन डिजिटल पेमेंट करने से बचें. आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है. इसके साथ ही स्टॉक मार्केट में भी आज का दिन धन निवेश न करें हानि हो सकती है. व्यापार में आमदनी होगी लेकिन उसके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. ग्राहक को भगवान का रूप समझे. इसके साथ ही आज खर्चे पर भी विशेष ध्यान रखें.
परिवार में हो सकती है अनबन:
आज अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखे नहीं तो आपकी बातों से घर मे भाई, बहन, माता पिता, या पत्नी नाराज हो सकते हैं. अनबन भी हो सकता है. लव अफेयर मामले में हो सके तो आज अपने प्रेमी से ना मिले. साथ ही आप अपने साथी के साथ उतने खुश न हों जितना आप चाहते हैं. आपसी समझ और विश्वास बनाए रखने के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
बुजुर्ग लोगों को सांस संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसके साथ ही आज जंक फूड और तरल पदार्थ खाना खाने से बचना चाहिए. नियमित योग और व्यायाम करें इसके साथ ही संतुलित आहार लें.
उपाय- आज भगवान सूर्य के साथ-साथ तुलसी को जल अर्पण करें और तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को अर्पण करें. सब ठीक होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.