Aaj ka Kanya Rashifal 28 december 2025: आज चंद्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा चंचल रह सकता है, लेकिन यदि इस चंचलता को रचनात्मक कार्यों में लगाएं तो इसका अच्छा लाभ मिलेगा. आज आप जो भी कार्य पहले से सोचकर करेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन….
चन्द्रमा मन थोड़ा चंचल कर सकता है
आज चंद्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा चंचल रह सकता है, लेकिन यदि इस चंचलता को रचनात्मक कार्यों में लगाएं तो इसका अच्छा लाभ मिलेगा. आज आप जो भी कार्य पहले से सोचकर करेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक संकेत दे रहा है.
परिवार मे रहेगा शांतिपूर्ण माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर-परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने या पिकनिक का प्लान भी बन सकता है. घर में शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी बात भी गलतफहमी का कारण बन सकती है.
स्वास्थ को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी या जुकाम की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें. योग, प्राणायाम और हल्का व्यायाम आपको मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखेगा.
आज का दिन कन्या राशि का दिशाशूल
आज कन्या राशि वालों के लिए दक्षिण दिशा का दिशाशूल माना जा रहा है. यदि आवश्यक हो तो दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें या यात्रा से पहले थोड़ा मीठा खाकर घर से निकलें. उपाय के रूप में आज कन्या राशि वाले स्नान कर भगवान सूर्य को जल से अर्घा प्रदान करें. इससे मानसिक चंचलता दूर होगी और दिन और भी शुभफलदायी होगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.