Last Updated:
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और फलदायी रहने वाला है. लंबे समय से जिस शुभ समाचार की प्रतीक्षा थी, वह आज मिल सकता है.यह समाचार नौकरी, व्यापार, परिवार या किसी व्यक्तिगत उपलब्धि से जुड़ा हो सकता है.आज आपके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई देगा.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य :
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और फलदायी रहने वाला है. लंबे समय से जिस शुभ समाचार की प्रतीक्षा थी, वह आज मिल सकता है.यह समाचार नौकरी, व्यापार, परिवार या किसी व्यक्तिगत उपलब्धि से जुड़ा हो सकता है.आज आपके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई देगा.
व्यापार से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन लाभदायक होगा :
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा. पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है और नए सौदे भी फायदे का कारण बनेंगे. यदि आप शेयर बाजार में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल माना जा सकता है.हालांकि निवेश सोच-समझकर और सलाह लेकर ही करें, तो लाभ और भी बेहतर मिल सकता है.
आज बॉस आपके कामो की सराहनीय करेंगे :
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा.ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी.आपके बॉस और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित रहेंगे.यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन सकती है.
आज आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी :
आज वह काम भी पूरा हो सकता है जो काफी समय से आपके लिए चिंता और सिरदर्द का कारण बना हुआ था.उसके पूरा होते ही आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा.मानसिक और शारीरिक कष्टों में कमी आएगी.ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप पूरे दिन उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे.
परिवार मे रहेगा हसीं खुशी का माहौल :
परिवारिक जीवन की बात करें तो घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा.परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.हालांकि माता या पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.इसलिए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियों, सफलता और संतोष से भरा रहने वाला है.सकारात्मक सोच बनाए रखें और अवसरों का पूरा लाभ ले.
उपाय -आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करे, पीला फल का दान करे और भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम का जाप करे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.