Aaj ka Kanya Rashifal: देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कहा कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है.आज मानसिक रूप से आप थोड़े असहज रह सकते हैं. मन में अनावश्यक चिंताएं बनी रह सकती हैं, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है.आज मानसिक रूप से आप थोड़े असहज रह सकते हैं. मन में अनावश्यक चिंताएं बनी रह सकती हैं, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. आज के दिन किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, जो आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए आज संयम और धैर्य से काम लें.
नये कार्य की शुरुआत ना करे
कार्य क्षेत्र की बात करें तो आज का दिन अपेक्षाकृत कमजोर माना जा रहा है. आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना या बड़े फैसले लेना उचित नहीं है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की सलाह दी जाती है. आज किसी भी काम में मनचाही सफलता मिलने की संभावना कम है, इसलिए निराश न हों और समय का इंतजार करें.
व्यापार मे धन निवेश करने से बचे
व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष सतर्कता का संकेत दे रहा है.आज व्यापार में धन निवेश करने से बचें, क्योंकि धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं.उधार देना या लेना भी नुकसानदायक हो सकता है. पुराने लेन-देन पर ध्यान दें और जोखिम से दूर रहें.पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी सावधानी जरूरी है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति संभाली जा सकती है.
आज का शुभ अंक -06
शुभ रंग- लाइट ग्रीन
आज दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें. यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या गुड़ खाकर निकलें.
उपाय -आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभाव कम होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.